गणतंत्र दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास आज
कैथल - गणतंत्र दिवस समारोह के जिला स्तरीय आयोजन में प्रस्तुत किए जाने वाले समूचे कार्यक्रम का अंतिम पूर्वाभ्यास शुक्रवार 24 जनवरी को 10 बजे पुलिस लाइन मैदान में प्रारंभ होगा। डीसी एनके सोलंकी अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। नगराधीश रणजीत कौर ने बताया कि यह कार्यक्रम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा के अनुसार ही आयोजित होगा। इसकी शुरुआत ध्वजारोहण से होगी। इसके बाद डीसी एनके सोलंकी व पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह यादव परेड में हिस्सा लेने वाली टुकडिय़ों का गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत निरीक्षण करेंगे।