पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी बोले : अधिकारी टकराव छोड़कर मांगें पूरी करें

कर्मचारी बोले : अधिकारी टकराव छोड़कर मांगें पूरी करें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कैथल
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई कैथल के अध्यक्ष रामशरण कल्याण व सचिव रामेश्वर गिल ने कहा कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तानाशाही के चलते जान बूझकर संगठन के साथ टकराव का रास्ता अपना रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की दिक्कतें और बढ़ेंगी।
उन्हें टकराव की नीति को छोड़कर कर्मचारियों की मांगों को हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को बात करने के लिए बुलाया है। इसके बावजूद कार्यकारी अधिकारी कांट्रेक्ट पर लगे फायर ब्रिगेड व कचरा उठाने वाले कर्मचारियों को कार्यमुक्त करके नए कर्मचारी भर्ती करने की योजना बना रहा है। इसे कर्मचारी सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी कर्मचारी को हड़ताल में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया। बल्कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर स्वयं हड़ताल पर गए हैं।
तालमेल कमेटी के सदस्य जरनैल सिंह और सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जगरूप सहारण ने कहा कि नप अधिकारी कांट्रेक्ट
पर लगे कर्मचारियों को वापिस
काम पर ले। इसके अलावा दोनों नेताओं के खिलाफ किए पुलिस केस को भी बिना शर्त वापिस लिया जाना चाहिए।