पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर शहीदी स्मारक पर कल झंडा फहराएंगे

मजदूर शहीदी स्मारक पर कल झंडा फहराएंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी 26 जनवरी को किसी किसान या मजदूर के हाथों 26 जनवरी को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर झंडा फहराएगी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र में गण गायब हो गया है। तंत्र पर भ्रष्ट लोग राज कर रहे हैं। आज मजदूर, किसान, रिक्शेवाला की कोई सुनवाई नहीं हो रही। वे सता में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को पार्टी की कोई बैठक नहीं है। आगे की रणनीति 26 जनवरी के बाद तय की जाएगी। मौके पर महावीर, जोगी राम, बलवंत राज, शमशेर, संदीप, श्यामलाल, वीरेंद्र, काला व अमनदीप उपस्थित थे।