- Hindi News
- पार्षद बोलीं ठेकेदार ने गली ठीक नहीं बनाई तो जवाब मिला पहले ही रोक दी है 25 लाख की पेमेंट
पार्षद बोलीं- ठेकेदार ने गली ठीक नहीं बनाई तो जवाब मिला पहले ही रोक दी है 25 लाख की पेमेंट
भास्कर न्यूज - कैथल
अमरगढ़ गामड़ी की गली नंबर नौ और 11 की सड़कों के निर्माण में ठेकेदार ने भारी अनियमितताएं बरती हैं। वे सड़क निर्माण से संतुष्ट नहीं हैं इसलिए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वार्ड २० नंबर की पार्षद राजबाला और उनके पति ओमप्रकाश ने नगर परिषद की मीटिंग में यह मांग उठाई।
नगर परिषद के एक्सईएन ने जवाब दिया कि नगर परिषद ने ठेकेदार की 25 लाख रुपए की पेमेंट रोक दी है। पार्षद आनंद शर्मा व रामप्रकाश गोगी ने हाउस में खड़े होकर कहा कि पिछले दो वर्षों से सफाई का लिफ्टिंग टेंडर दिया था। ठेकेदार ने सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ तो काट लिया लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया। दोनों पार्षदों ने नप अधिकारियों से जवाब मांगा तो एक्सईएन ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार को बोल दिया है। सभी सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ उनके पास जमा है। कभी भी वे ईपीएफ ले सकते हैं। पार्षद शीतल गर्ग ने अपने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई तो पार्षद वेदप्रकाश ने कहा कि उनके वार्ड में नाला बन रहा है लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर वहां चैनल बना दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। एक्सईएन ने कहा कि टेंडर हो चुके हैं, काम चल रहा है। जल्द चैनल बनाकर निकासी का स्थाई हल किया जाएगा। पार्षद रामप्रकाश गोगी ने कहा कि उनके वार्ड में नलके लगे तीन साल हो गए। इस पर एक्सईएन ने जवाब दिया कि उनके वार्ड के लिए सबमर्सिबल मंजूर किए हैं। सभी पार्षदों को विकास कार्य जल्द पूरे करने का आश्वासन दिया गया।
बनेगी पार्किंग
नगर परिषद के चेयरमैन रामनिवास मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हाउस मीटिंग हुई। इसमें सवाल-जवाबों के बाद वित्त वर्ष 2014-15 के लिए 36 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया गया। मीटिंग में नगर परिषद सीमा में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने, सालाना बजट, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार कैथल शहर में वैंडर कमेटी गठित करने, सीएम घोषणाओं के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त करने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने, विभिन्न समुदायों का शहरी भागीदारी योजना के तहत सामुदायिक भवन बनाने के लिए भूमि देने बारे विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर सहमति जताई और प्रस्ताव पारित कर दिए गए।
सौंदर्यीकरण की योजना
ञ्च नगर परिषद बजट में 13 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन में चले जाएंगे।
ञ्च शहर के विकास के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
ञ्च 73 लाख रुपए का फुटकर खर्च के लिए रखे गए हैं।
ञ्च दो करोड़ 54 लाख रुपए विभिन्न कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
ञ्च पुराने शहर की सड़कों को मजबूत किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
ञ्च फायर ब्रिगेड भवन का निर्माण सीवन गेट पर किया जाएगा।
ञ्च राजीव गांधी पार्क का भव्य गेट बनाया जाएगा।
ञ्च शहर में तीन और नए पार्क विकसित किए जाएंगे।
कैथल. बैठक में उपस्थित चेयरमैन रामनिवास मित्तल और अन्य षार्षद।
> एक्सईएन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
> 2014-2015 का सर्वसम्मति से 36 करोड़ 27 लाख रुपए का बजट पारित
> पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था, नालों के निर्माण में घटिया सामग्री और वार्डों में नलके लगाने के मुद्दे उठाए
> सफाई कर्मचारियों को पीएफ देने पर अड़े एमसी नगर परिषद अधिकारियों ने कहा सबको मिलेगी राशि
पार्षद बोलीं- गली ठीक नहीं बनाई जवाब मिला- पहले ही रोकी पेमेंट
नप की हाउस मीटिंग - एमसी से उठाई ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग