वाहन चोरी के मामले में दो और बाइक बरामद
कैथल - वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस आरोपी से एक बाइक पहले ही बरामद कर चुकी है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि एएसआई अजीत राय ने जगदीश उर्फ सोनु वासी चंदाना रोड कैथल को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उससे चोरीशुदा बाइक बरामद की थी। पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया था। सरगोदा कॉलोनी वासी अमित कुमार की बाइक 29 नवंबर को राजकीय ब्वायज स्कूल के सामने स्थित दुकान पास से चोरी हुई थी। एक अन्य मामले में मंदीप वासी गोहर किसी काम से 31 अगस्त को दिन के समय पंचायत भवन आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। पटेल नगर वासी सुभाष चंद की बाइक 12 नवंबर को प्यौदा रोड से चोरी हुई थी।