पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसी के घर आई पत्नी को पिस्तौल दिखा साथ ले गया

मौसी के घर आई पत्नी को पिस्तौल दिखा साथ ले गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> एसएचओ बोले प्रेम विवाह किया था, युवक के साथ सहमति से गई है पत्नी।
भास्कर न्यूज - कैथल
गांव सौंगल में गुरुवार को देर रात एक युवक कुछ लोगों के साथ आया और मौसी के घर आई अपनी पत्नी को ले गया। मौसी का आरोप है कि युवक ने परिवार को पिस्तौल दिखाई और पत्नी का अपहरण कर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सौंगल वासी सिंगारी देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी भांजी पूजा उनके घर मिलने के लिए आई थी। इसी दौरान हाबड़ी वासी पवन कुमार १०-12 लोगों के साथ उनके घर आया। उसने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया और पूजा को साथ ले गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर एसएचओ ने कहा कि तफ्तीश में पता चला है कि पूजा अपने पति के साथ सहमति से गई है। तीन वर्ष पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनका एक लड़का भी है। परिवार में कुछ विवाद चल रहा है। इसी के चलते मौसी ने यह युवक के खिलाफ यह शिकायत दी है।



युवक पर धमकाने और अपहरण का आरोप

गांव सौंगल में देर रात का मामला