- Hindi News
- ‘महर्षि वाल्मीकि ने मानव सच्चाई और मर्यादा का मार्ग दिखाया’
‘महर्षि वाल्मीकि ने मानव सच्चाई और मर्यादा का मार्ग दिखाया’
भास्कर न्यूज - कैथल
लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानव समाज को सच्चाई और मर्यादा का मार्ग दिखाया। वे महान संत के रूप में पहचाने जाते हैं जिन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दोनों पुत्रों को ज्ञान का भंडार अर्पित कर स्वयं मौन धारण कर लिया था। सुरजेवाला प्यौदा रोड पर आयोजित वाल्मीकि युवा संस्था के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुंदड़ी गांव में स्थित लवकुश तीर्थ वही स्थान है जहां महर्षि ने बैठकर लवकुश को ज्ञान दिया था। लवकुश तीर्थ का दो करोड़ रुपए की लागत से जीर्णोद्धार करते हुए सभी घाटों का पुनर्निर्माण किया गया। दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर तीर्थ में डाला गया। इसके अतिरिक्त उस उपदेश स्थल जहां बैठकर लवकुश को भगवान वाल्मीकि ने रामायण व मर्यादा का पाठ पढ़ाया उस स्थान का सौंदर्यीकरण किया गया है। शहर सहित इस क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं है जहां वाल्मीकि व रामदासिया चौपाल का निर्माण न कराया गया हो।
उनका कहना था कि कैथल शहर में 20 चौपालों का निर्माण कराया गया। उन्होंने सिरटा रोड पर निर्मित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र का उल्लेख करते हुए बताया कि इस भवन में एक हजार से अधिक व्यक्तियों का कोई भी समारोह आसानी से आयोजित किया जा सकता है और इसे लेने के लिए महज दो हजार रुपए गरीब व्यक्ति के लिए रख-रखाव का शुल्क रखा गया है। उन्होंने उनकी मांग पर 8 से 10 लाख रुपए से बनने वाले वाल्मीकि सामुदायिक भवन के लिए यह राशि देने की घोषणा की, वहीं तीन गलियों के निर्माण के साथ-साथ प्यौदा रोड से जोडऩे वाले मार्ग पर 30 पोल लगाकर लाइटें देने की घोषणा की। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिड्ढा, नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, दिलबाग मोर, सुरेंद्र रांझा, रणवीर सैनी, बहादुर सैनी, धर्मपाल छौत ठेकेदार, डॉ. श्याम साहनी, रणधीर राणा, दिनेश ढुल एडवोकेट, वेदप्रकाश, सुभाष जवाहरा, जयपाल व रामपाल चहल मौजूद थे।
कैथल . गूगा माड़ी सुधार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला।
वाल्मीकि युवा संस्था के समारोह में लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री मुख्यातिथि रहे