पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘लोस चुनाव में स्वच्छ छवि के उम्मीदवार उतारे जाएंगे’

‘लोस चुनाव में स्वच्छ छवि के उम्मीदवार उतारे जाएंगे’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - केंद्रीय चुनाव समन्वय समिति के सदस्य व लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा जाएगा। वे शनिवार को कबूतर चौक पर गूगा माड़ी सुधार समिति द्वारा गूगा माड़ी मंदिर में साढ़े सात लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित हाल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि राजनीति में साफ-सुथरी छवि के मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएं। विभिन्न दलों के वजूद पर एक सवाल के जवाब पर वे बोले- हर दल को अपनी बात कहने का लोकतंत्र में अधिकार है। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में सरकार ने विकास के जो रिकार्ड कार्य किए हैं, उन कार्यों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे।