पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को वोट बनवाने और मतदान की शपथ दिलाई

युवाओं को वोट बनवाने और मतदान की शपथ दिलाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
भास्कर न्यूज - गुहला चीका
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस एसडीएम अशोक बांसल की अध्यक्षता में मनाया गया। एसडीएम ने कहा कि हर वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। जो संसार के सबसे बड़े प्रजातंत्र को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका अदा करता है। एसडीएम ने कहा कि बीएलओ, मतदाताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम पुनिया, निर्वाचन कानूनगो रमेश कुमार, एआईपीआरओ सुरेंद्र पुहाल, प्रिंसिपल अर्जुन सिंह ढिल्लों, हाकम सैनी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
हर युवा को वोट के अधिकारी का पता हो
डीएवी कॉलेज चीका में मतदाता दिवस पर लोकतंत्र में मतदाताओं के दायित्व के कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रमेश लाल ढांडा ने कहा कि आज हर युवा को वोट के अधिकार के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।



गुहला चीका . राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ लेते विद्यार्थी।

राजौद. रावमावि में पहचान पत्र प्राप्त करने के बाद अध्यापकों के साथ युवा।

गुहला चीका. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मौजूद स्थत बीएलओ, मतदाताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते एसडीएम।