- Hindi News
- प्रदेश के लोगों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा: पारस
प्रदेश के लोगों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा: पारस
कैथल - प्रदेश भर में आज लोगों में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी रोष और गुस्सा है। यह विचार इनेलो के प्रदेश कोषाध्यक्ष पारस मित्तल ने जारी प्रेस बयान में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने पिछले नौ सालों के दौरान प्रदेश को दोनों हाथों से लूटने, किसानों की जमीनें कौडिय़ों के भाव भू-माफिया को देने के अलावा और कुछ नहीं किया। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और लोग जल्द से जल्द इस सरकार से निजात पाना चाहते हैं। कांग्रेस को गरीब विरोधी बताते हुए पारस मित्तल ने कहा कि इस सरकार ने गरीब आदमी को बर्बाद करने के लिए ऐसी नीतियां बनाई जिससे न सिर्फ महंगाई को बढ़ावा मिला बल्कि मध्यम वर्ग व गरीब लोग पूरा दिन मेहनत करने के बाद भी दो वक्त परिवार के साथ रोटी खाने से भी वंचित हो गए हैं।