- Hindi News
- प्रभु का नाम जपने से काया रोग मुक्त होती है: गोयल
प्रभु का नाम जपने से काया रोग मुक्त होती है: गोयल
भास्कर न्यूज - गुहला-चीका
वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा की चीका शाखा ने अग्रवाल धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मणिपुर के कलाकारों द्वारा नृत्य एवं युद्ध कलाओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगरपालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सत प्रकाश गर्ग ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि प्रभु के सिमरन से हर प्रकार के कष्टों का नाश होता है। प्रभु का नाम जपने से काया रोग मुक्त होती है। उन्होंने मणिपुर से आए कलाकारों के नृत्य व कलाओं को देखकर उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलाकारों ने देश के सुंदर वन पर्वत अंचलों में बसे करोड़ों वनवासियों के सर्व गुणी विकास के लिए वनवासी कल्याण आश्रम 60 वर्ष से निरंतर कार्य कर रहा है। कल्याण आश्रम के संस्थापक बाला साहिब ठाकरे की जन्म शताब्दी देश भर में मनाई जाती है और हरियाणा में शताब्दी को लेकर मणिपुरी कलाकार कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। मणिपुरी कलाकारों का चीका आने पर एसडी स्कूल प्रबंधक समिति ने स्वागत किया। कार्यक्रम में परमानंद गोयल, रविंद्र कंसल, मांगे राम, ओमप्रकाश बबली, कृष्ण सिंगला, विनोद गर्ग, अधिवक्ता राम चंद्र शर्मा, रमेश जैन, सतपाल सिंगला व चीका शहर के कई और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल। ((दाएं)) कार्यक्रम में प्रस्तुत देते हुए मणिपुर के कलाकार।