- Hindi News
- लोहे के साथ दादा खेड़ा की मिट्टी भी भेजी
लोहे के साथ दादा खेड़ा की मिट्टी भी भेजी
राजौंद - कस्बा के पूंडरी चौक पर स्थित धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोह संग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहा संग्रहण स्टेच्यू फोर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर देश की जनता में उत्साह बना हुआ है। लोह संग्रहण समिति के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र छौत व भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश राणा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दादा खेड़ा धार्मिक स्थल से मिट्टी भी संग्रहित लोहे के साथ भेंट की। इस मौके पर इशम सिंह, ज्ञानी राम शर्मा, ओमपाल राणा, लखमी शर्मा, राजाराम, बीरभान शर्मा, कलाधारी राणा, मोटा राणा, संजीव, कुलदीप चहल, संदीप हरसोला, रामस्वरूप, शमशेर, किताब सिंह माजरा, सरदार बलविंद्र मंडवाल, सोहन कश्यप, कृष्ण फौजी, विमल, जिला महामंत्री डॉ. संदीप राणा, बिट्टू राणा, अमित राणा, सन्नी राणा, दिनेश राणा व अंशु राणा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।