पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मणों से रूबरू हुए हरियाणा ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष

परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मणों से रूबरू हुए हरियाणा ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुहला-चीका
हरियाणा ब्राह्मण मंच 36 बिरादरी को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत करता है और तमाम वर्गों को जगाकर समाज में नई चेतना लाने का कार्य कर रहा है।
उक्त शब्द हरियाणा ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा ने परशुराम धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। शर्मा ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार कुछ खास हलकों के लोगों में ही नौकरियां व अन्य सुविधाएं बांट रही है जबकि दूसरे हलकों के लोग पिछले नौ वर्षों से विकास को तरस रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री जातिवाद के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं। हरियाणा में ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को दशा व दिशा देने का कार्य किया है परंतु आज के राजनेताओं ने ब्राह्मणों को हाशिए पर कर दिया है। ब्राह्मण बिरादरी विदूषक बिरादरी है और उन्होंने हमेशा राजनीति में अग्रणी भूमिका अदा की है परंतु वंशवाद की राजनीति ने ब्राह्मण व अन्य दूसरी बिरादरियों से उनके हक छीनकर अपने पुत्र, पुत्रियों एवं रिश्तेदारों को सौंपने का चलन शुरू कर दिया, जिस कारण समाज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी व अव्यवस्था का माहौल है। उन्होंने ब्राह्मणों का आह्वान किया कि यदि उन्हें अपना हक लेना है तो राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाकर ही लिया जा सकता है। आने वाले समय में वही लोग राजनीति में अपने समाज की आवाज उठा सकेंगे जिनके प्रतिनिधि ज्यादा होंगे। उन्होंने आह्वान किया कि समाज जागृत हो और हकों की लड़ाई हेतु ब्राह्मणों के सच्चे हितैषी की पहचान कर आगे लाएं। इस अवसर पर परशुराम धर्मशाला के प्रधान रामकुमार शर्मा, कुलभूषण शर्मा, कपिल शर्मा, देवराज शास्त्री, डा. वेदप्रकाश, भगवान दास शर्मा, ईश्वर गौड़, गोपाल शर्मा व इंद्रजीत शर्मा, राजेंद्र शास्त्री, चंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, डा. प्रेम कुमार, बलदेव शर्मा, मोमन राम, सहित ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।



ब्रह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया।

ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को दशा-दिशा दी

परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मणों से रूबरू हुए हरियाणा ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा