नपा कर्मियों में 35वें दिन भी रोष
गुहला-चीका - नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा 35वें दिन भी नपा प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट कर धरना दिया गया। पत्रकारों को कर्मचारी नेता पृथ्वी ने बताया कि नगरपालिका सचिव धरने पर बैठे कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उन्हें दबाना चाहते हैं, जिसे वे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे यदि जल्दी सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।