पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले पैसे लेने का बहाना बना दुकानदार से नकदी छीनने के आरोपी गिरफ्तार

खुले पैसे लेने का बहाना बना दुकानदार से नकदी छीनने के आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> पहले बीड़ी का बंडल खरीदा फिर खुले पैसे का बहाना बना दिया था वारदात को अंजाम
कैथल - हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की एक दुकान से खुले पैसे लेने का बहाना बनाकर दुकानदार से पांच हजार रुपए की नकदी छीनने वाले चार युवकों को पुलिस ने हुडा से गिरफ्तार कर लिया। चारों युवक हुडा के ही रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। अदालत ने चारों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि सीआईए इंचार्ज सत्यवान और एएसआई जयभगवान ने हुडा के सामुदायिक केंद्र में रेड कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-20 हुडा वासी अभिषेक, जितेश, सेक्टर 19 वासी नवदीप उर्फ काला व विष्णु कॉलोनी कैथल वासी तेग के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जा से झपटी गई तीन हजार रुपए नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। 25 जनवरी को दीपक भसीन अपनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित किराना की दुकान में बैठा था। कार में सवार होकर आए चार युवकों में से दो युवक गाड़ी से नीचे उतरे। एक युवक उसकी दुकान पर आया और बीड़ी बंडल खरीदा। दूसरे युवक ने 500 रुपए का नोट देते हुए दुकानदार से खुले पैसे देने को कहा। दीपक जब उसे 100-100 रुपए के पांच नोट देने के लिए नकदी निकाली तो आरोपी झपटा मारते हुए पांच हजार रुपए नकदी छीनकर ले गए। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला सीआईए के सुपुर्द कर दिया।



युवक हुडा सेक्टर 19 और 20 के रहने वाले हैं