पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर धमकाया

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर धमकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कैथल
दहेज के लिए दो विवाहिताओं से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के आदेश अदालत ने दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में आठ लोगों को नामजद किया है।
सेरधा वासी सुमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी बल्ला जिला करनाल वासी राजसिंह से हुई थी। शादी में हैसियत से अधिक दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुरालवाले उसे तंग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालवालों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। काफी समझाने के बाद भी परिवार वाले उससे मारपीट करते रहे। दूसरे मामले में रोहेड़ा वासी सुमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी करनाल वासी मनोज के साथ सात आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी में सामथ्र्य से अधिक दहेज दिया था। बावजूद इसके उसका पति और ससुरालवाले उसे तंग कर रहे थे। विरोध करने पर उससे मारपीट कर धमकाया भी। पुलिस ने पति मनोज, सुरेंद्र, रेखा, रिंडल व बाला को नामजद किया है।