पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नान मेडिकल की परीक्षा लेकर आट्र्स की मार्कशीट देने पर फंस गए मास्टर जी

नान मेडिकल की परीक्षा लेकर आट्र्स की मार्कशीट देने पर फंस गए मास्टर जी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कैथल
वह सालभर स्कूल में नान मेडिकल पढ़ती रही। परीक्षा भी उसने नान मेडिकल की ही दी। लेकिन जब रिजल्ट आया तो उसमें उसे आट्र्स की छात्रा दिखाया गया था। उसे मार्कशीट भी आट्र्स की ही जारी कर दी गई।
इस बात को लेकर वह स्कूल संचालक व मास्टर जी के चक्कर लगाती रही। लेकिन वह गलती सुधारने की बजाए उसे व उसके घरवालों को धमकाते रहे। मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने स्कूल इंचार्ज मास्टर जी व क्लास इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
अब पुलिस बताएगी कि असलियत क्या है : नौच वासी रितु के साथ इस तरह की घटना हुई। उसने इसका विरोध किया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वे पुलिस के पास गए और शिकायत की।
क्योड़क चौकी इंचार्ज शिव कुमार ने बताया कि रितु की शिकायत पर पुलिस ने रूरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौच के प्रिंसिपल धर्मपाल और कक्षा इंचार्ज रेणु के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच करेगी। जांच में ही पता चलेगा कि असलियत क्या है। किस की गलती से ऐसा हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी।



छात्रा ने गलती सुधारने को कहा तो धमकाया

परीक्षा दी नान मेडिकल की, मार्कशीट मिली आट्र्स की