नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
कैथल - पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गश्त के दौरान एएसआई कुलदीप सिंह ने पीडल गांव से खरौदी वासी बलकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ९०० ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।