- Hindi News
- वेट लिफ्टिंग में नरेंद्र व प्रदीप ने जीता गोल्ड
वेट लिफ्टिंग में नरेंद्र व प्रदीप ने जीता गोल्ड
गुहला-चीका - डीएवी कॉलेज चीका में तीन दिवसीय केयू इंटर कॉलेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केयू के लगभग 30 कालेजों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पहले दिन हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता की शुरुआत कालेज के प्रिंसिपल आरएल ढांडा ने की। चीका में हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। अलग-अलग वर्ग किलोग्राम में वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। चीका कॉलेज के नरेंद्र सिंह ने 56 किलो वर्ग व 77 किलो प्रदीप कुमार ने गोल्ड पर कब्जा किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक सभी वर्गों के नतीजे आने बाकी थे। प्रतियोगिता में चीका कॉलेज के खिलाडिय़ों के दबदबे के चलते क्षेत्र के लोगों में भी खुशी दिखाई दी। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कॉलेज स्तर पर भी मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर बीके शर्मा, केके सूद, हंसराज, सुखचैन सिंह, जंगीराम, सुशील कुमार व कोच सतनाम सिंह मौजूद थे।