पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरुकता कार्यक्रम में सिलाई मशीन बांटी

जागरुकता कार्यक्रम में सिलाई मशीन बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - नांदी सामुदायिक सुरक्षित जल सेवा तथा बड़ सीकरी साक्षर महिला समूह द्वारा गांव बड़ सीकरी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हलका कलायत के इनेलो के प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह कुराड़ ने उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। नांदी जन संपर्क अधिकारी कुलविंद्र कुराड़ ने मंच संचालन करते हुए शुद्ध पानी के फायदों के बारे में बताया। नांदी लोगों को गांव-गांव शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है। शुद्ध पानी पीने से बीमारियों से भी बच रहे हैं। इस अवसर पर आई हुई महिलाओं को नांदी द्वारा सिलाई-कढ़ाई मशीनें वितरित की गई।