- Hindi News
- माघ स्नान यम यातनाओं से मुक्त करता है: भारद्वाज
माघ स्नान यम यातनाओं से मुक्त करता है: भारद्वाज
पूंडरी - श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में सर्व कामना सिद्धि उपद्रव शांति हेतु श्री गायत्री महायज्ञ में आज मुख्य यजमान के रूप में सतपाल गर्ग डीग ने पत्नी सहित भाग लिया। यज्ञ के आचार्य पंडित सुरेश कुमार भारद्वाज ने माघ स्नान के बारे में प्रवचन करते हुए बताया कि इस मास में किए गए पुण्य कर्म किसी दूसरे के लिए फलदायक हो सकते हैं। एक समय विकुंडल नामक साहूकार ने विष्णु दूतों से आग्रह किया कि उसके बड़े भाई कुंडल जो नरक भोग रहे है, उनकी मुक्ति कैसे हो सकती इसका कोई उपाय बताएं। उनके आग्रह करने पर दूतों ने विकुंडल को उनके आठवें जन्म पूर्व किए गए पुण्य दान को उनके भाई के अर्पण करने को कहा।