महिलाओं ने किया सुंदर कांड का पाठ
पूंडरी - भारत विकास परिषद फतेहपुर-पूंडरी की महिला इकाई द्वारा हर महीने किए जाने वाले सुंदर कांड का आयोजन अशोक मंगल के निवास पर किया गया जिसमें प्रभु श्रीराम का गुणगान किया गया। परिषद की सदस्यों द्वारा हर मास सुंदर कांड पाठ व कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर नीना शर्मा, नीतिका चुघ, अनु सैनी, अनु गोयल, सविता बंसल, सीमा नागरथ व नीतिका बंसल भी मौजूद थी।
पूंडरी भारत विकास परिषद महिला इकाई सुंदरकांड का पाठ व कीर्तन करते हुए।