- Hindi News
- स्वयं सेवकों की भू्रण हत्या के विरोध में रैली
स्वयं सेवकों की भू्रण हत्या के विरोध में रैली
कैथल - शेरगढ़ में आरकेएसडी कॉलेज की तरफ से लगाए गए एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया। शिविर में डॉ. बीबी शर्मा व डॉ. ओपी सैनी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। ओपी शर्मा ने बताया कि बच्चों को सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। ऐसे में बच्चों में सेवा करने की भावना बढ़ती है। दोपहर बाद बच्चों ने गांव में भ्रूण हत्या के विरोध में रैली निकाली। बच्चे बेटी बचाओ के नारे लगाते हुए गांव की गलियों से होते हुए वापस स्कूल पहुंचे। मौके पर प्रो. सुरेंद्र सिंह आर्य, अर्चना सरदाना व डॉ. राकेश मित्तल उपस्थित थे।
आरकेएसडी कालेज के स्वय सेवको ने भूर्ण हत्या के विरोध में रैली निकाली।