- Hindi News
- शिक्षा अधिकारियों ने एसएमसी को बताए अधिकार व कर्तव्य
शिक्षा अधिकारियों ने एसएमसी को बताए अधिकार व कर्तव्य
भास्कर न्यूज - कैथल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान में स्कूल प्रबंधक समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले 13 स्कूलों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरेश कैंदल ने की। प्रशिक्षक व एबीआरसी दिनेश कुमार ने स्कूल प्रबंधक समिति की रूपरेखा, गठन, उद्देश्य, संरचना, आम सभा, कार्यकारिणी समिति के कार्यकाल, समिति की बैठक, आम सभा के कर्तव्य, विद्यालय विकास योजना, स्कूल में शिक्षकों के दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इसके अलावा उन्होंने शिक्षित व अशिक्षित व्यक्ति में अंतर, एक गांव की केस स्टडी व मूल्यांकन बिंदुओं के बारे में विस्तार से बताया गया। मिडिल हेड सरिता वर्मा ने आरटीई व सर्वशिक्षा के लक्ष्यों व उद्देश्यों के बारे में बताया।