- Hindi News
- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोज टीम प्रथम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोज टीम प्रथम
कैथल - राधा कृष्ण माडल हाई स्कूल के प्रांगण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य लाभ सिंह लैलर ने अध्यापकों व बच्चों की कार्यशैली की प्रशंसा की। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन अंग्रेजी के अध्यापिका ज्योति बजाज व सामाजिक अध्यापिका अनिता कैंदल द्वारा किया गया। बच्चों की रोज, डैफोडिल, लीली, चमेली और पैंसी की टीमों गठित की गई। प्रतियोगिता में पहला स्थान रोज, दूसरा डेफोडिल व तीसरा स्थान लोटस की टीम ने हासिल किया। टीम रोज में दीपक, अपूर्वा व रुकल, डेफोडिल टीम में अजय शर्मा, साहिल व अभिनव और लोटस टीम में मानसी, सृष्टि, निशांत व पहलबीर शामिल थे। मिडिल कक्षाओं को झेलम, अरावली, नीलगिरी, गंगा, यमुना, सास्वती, ब्रह्मपुत्र, सतलुज, कावेरी, चेनाब, गोदावरी व विंध्याचल टीमों में बांटा गया।