पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईओ शमशेर सिंह सिरोही बने डिप्टी डीईओ

बीईओ शमशेर सिंह सिरोही बने डिप्टी डीईओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - शिक्षा विभाग ने 44 शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए डिप्टी डीईओ बनाया है। इनमें कैथल के बीईओ शमशेर सिंह सिरोही भी शामिल हैं। पदोन्नत हुए अधिकारियों को काउंसलिंग के बाद स्टेशन अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग 30 जनवरी को पंचकूला, शिक्षा सदन में एडिशनल डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रथम की उपस्थित में होगी। इसे लेकर मुख्यालय ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को सूची जारी कर अवगत कराया है। वहीं निर्देश दिए हैं कि संबंधित लोगों को काउंसलिंग के लिए मुख्यालय भेजा जाए।
1987 में साइंस टीचर से शुरू किया कॅरियर : शमशेर सिंह सिरोही ने 5 मई 1987 में कैथल से साइंस टीचर के रूप में कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद 11 नवंबर 1995 को वह इंग्लिश लेक्चरर के रूप में पदोन्नत हुए व 22 अक्टूबर 2008 को प्रिंसिपल बने। सिसला सिसमौर में प्रिंसिपल रहते हुए उन्हें स्टेट अवार्ड दिया गया। इसके बाद वह 28 मार्च 2012 उन्हें बीईओ बनाया गया। शमशेर सिंह गांव सारन के रहने वाले हैं।



काउंसलिंग के जरिए स्टेशन अलॉट होंगे, आज पंचकूला में होगी काउंसलिंग