- Hindi News
- कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा कर्मचारी मंच: बेनीवाल
कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा कर्मचारी मंच: बेनीवाल
कैथल - हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के नेता भरत सिंह बेनीवाल व राज्य कोषाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंच के सदस्य जल्द ही सीएम से मिलेंगे। कर्मचारी नेता नहर कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को नियमित कराना, पंजाब के सामान वेतनमान, 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल की सुविधा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रथम एसीपी 1300 की बजाए 1800 का ग्रेड पे दिया। पे बैंड दो को 4200, कर्मचारियों की आयु सीमा 60 वर्ष नहीं की जाती तब तक हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच चुप नहीं बैठेगा।