- Hindi News
- हथियार झुकाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी
हथियार झुकाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी
कैथल - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को लघु सचिवालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। सुबह 11 बजे फायर ब्रिगेड द्वारा बजाए गए सायरन के साथ पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुकाकर मातमी बिगुल बजाया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया।
एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी अरविंद मल्हान, एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़, डीआरओ राजबीर धीमान, डीआईओ दीपक खुराना ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कैथल - लघु सचिवालय में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी।