अनाथ आश्रम में सुविधाओं का जायजा लिया
कैथल - जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितू टैगोर ने स्थानीय सनातन धर्म मंदिर में चलाए जा रहे बाल उपवन अनाथ आश्रम में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां रह रहे बच्चों तथा बुजुर्गों से भी बातचीत की एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम संचालक को गैस सर्विस तथा चिकित्सा चेकअप जैसी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनाथ आश्रम संचालक रविभूषण गर्ग ने गैस की अनुपलब्धता तथा बच्चों एवं बुजुर्गों के मासिक चिकित्सा चेकअप की मांग की। बाल उपवन आश्रम में रह रहे बच्चों में अपनी प्रतिभा गीतों के माध्यम से प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के समन्वयक अरविंद खुरानिया सहित अनाथ आश्रम में रह रहे सभी बच्चें एवं वृद्ध मौजूद रहे।