गांव बाऊपुर में 9 को ग्रामीण लोक अदालत
गुहला चीका - अतिरिक्त सिविल जज ((सीनियर डिवीजन)) गुहला माननीय अर्चना यादव के आदेशानुसार रविवार 9 फरवरी को उपमंडल के गांव बाऊपुर के राजकीय विद्यालय में ग्रामीण लोक अदालत एवं समझौता शिविर का आयोजन किया जाएगा। समझौता शिविर में गांव बाऊपुर के अलावा गांव कमहेड़ी, छन्ना जटान, अरनौली, गगड़पुर, गढ़ा, सुगलपुर सहित आसपास के गांवों से संबंधित मुकदमों की सुनवाई के पश्चात संबंधित पार्टियों की सहमति से निपटारा किया जाएगा।