- Hindi News
- समर्थन मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा
समर्थन मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा
भास्कर न्यूज - कैथल
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फसलों का समर्थन मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करके ही किसानों का असली भला हो सकता है।
युवा मोर्चा के जिला प्रधान संजय भारद्वाज, उदय गोरा व वीरेंद्र छौत ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों की फसलों का व सब्जियों का समर्थन मूल्य तय करना चाहिए। आढ़तियों व बिचौलियों को निकालना चाहिए। बिचौलियों के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। किसान जो सब्जी सुबह मंडी में दस रुपए प्रति किलो बेचता है। वहीं दोबारा खरीदने पर 30 रुपए किलो मिलती है। बिचौलियों के कारण ही सब्जी महंगी है। सुभाष हजवाना व सवाईराम ने कहा कि किसानों की हालत सुधारने के लिए विश्वनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू करना चाहिए।
केंद्र सरकार ने इस आयोग का गठन किया था। अपनी रिपोर्ट हो ही सरकार लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के लागत मूल्य के अलावा पचास प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नकली बीज व खाद के कारण भी किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। नकली बीज तैयार करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर संदीप ढुल, ईश्वन नैना, श्याम लाल, नीटू राणा, निरंजन चहल, सुरेश क्योड़क, संजीव दीक्षित, वीरमपाल, बनारसी दास, बूटा सिंह, संजीव शिमला, धीरेंद्र, रमेश गोलन, नरेंद्र, ईश्वर ढुल, मनसी देवी, राममूर्ति सैनी, सज्जन ढुल, नरेंद्र, ईश्वर ढुल, महावीर, सतबीर खेड़ी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।