धुंध में कॉलेज बस सहित तीन वाहन टकराए
कैथल - धुंध में क्योड़क के पास एक साथ तीन वाहन टक्करा गए। इन वाहनों में एचसीटीएम कॉलेज की एक बस भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। एएसआई कश्मीर सिंह व कमल रतन ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब क्योड़क के पास एक रेहड़ा कैथल की तरफ आ रहा था। धुंध में रेहड़ा दिखाई न देने के कारण पिहोवा से कैथल की तरफ से आ रहे तूड़ी के ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे आ रही बोलेरो जा लगी। उसके पीछे बच्चों को लेकर आ रही एचसीटीएम की बस भी टकरा गई। बच्चों को दूसरी बस में बैठाकर कॉलेज भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एचसीटीएम का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया।