जेसीआई स्टार देगी सदस्यों को प्रशिक्षण
भास्कर न्यूज - कैथल
जेसीआई कैथल स्टार के सदस्यों की प्रधान सोहन लाल गर्ग की अध्यक्षता में चैप्टर गर्वनिंग बोर्ड की बैठक सचिव उमेश गोयल के निवास पर हुई। धीरज गुप्ता ने बताया कि दो फरवरी को जेसीआई सदस्यों को प्रशिक्षण देगी। नए सदस्य प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे।
चार फरवरी को हनुमान वाटिका में यज्ञ किया जाएगा। दो माह में एक पत्रिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर डा. रमन गोयल, सुषम कपूर, रोहित खुरानिया, अश्विनी गोयल, रवि सिंघल, सुनील चुघ, कृष्ण मित्तल,दीपक मित्तल, पंकज, रोहित सरदाना, प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे।