पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों का कार्य परोपकार करना: अंतिल

स्वयंसेवकों का कार्य परोपकार करना: अंतिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - आरकेएसडी कॉलेज की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों को प्राणायाम करना सिखाया। प्राणायाम से होने वाले फायदे के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद अंतिल ने कहा कि स्वयंसेवकों का कार्य परोपकार करना होता है। परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतीश राणा ने कहा कि एनएसएस एक ऐसा कार्य है जो जीवनभर उन्हें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा। उन्होंने अच्छी पुस्तकें पढऩे के लिए कहा। प्राध्यापक अशोक कुमार व राजेंद्र बडग़ुर्जर ने स्वयं सेवकों के अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश गुलशन, राजेश कुमार, बहादुर सिंह, हकुमत सिंह, सुरेंद्र आर्य, राकेश मित्तल व रचना सरदाना उपस्थित रहे।