पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्य न होने से नाराज लोगों का नपा के सामने धरना

विकास कार्य न होने से नाराज लोगों का नपा के सामने धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुहला चीका
सीएम ग्रांट को खर्च करने पर उलझे कांग्रेस के दो नेताओं के बाद शहर में विकास कार्य न होने से क्षुब्ध नगरपालिका पार्षद अवतार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने नगरपालिका कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरने का समर्थन करने के लिए हलका विधायक फूल सिंह खेड़ी भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रांट को लगाने के पीछे कांग्रेस के दोनों गुटों पर जमकर निशाना साधा।
लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कांग्रेस कभी भी जन हितैषी नही हो सकती, जिसका उदाहरण सीएम द्वारा जारी की गई ग्रांट को लेकर उलझे नेताओं की करतूतों से सहज ही लगाया जा सकता है। वार्ड नंबर 2 के पार्षद अवतार सिंह का कहना है कि सीएम ने पहली जून को चीका में हुई गुहला विकास रैली के दौरान शहर में तरक्की के लिए दो करोड़ रुपए जारी किए थे। यह पैसा नगर पालिका के खाते में आया पड़ा है लेकिन दो-दो लिस्टों की मौजूदगी के चलते पालिका प्रशासन इस पैसे को खर्च नहीं कर पा रहा है।
अवतार ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं और अगर जल्दी काम शुरू ना हुए तो यह दो करोड़ रुपए आचार संहिता के भेंट चढ़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि धरना देने का उद्देश्य उक्त राशि को शहर में विकास कार्यों के लिए जल्द लगवाना है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सीएम द्वारा भेजी गई राशि से विकास कार्य नही शुरू हुए तो वे अनिश्चित काल के लिए अपना धरना शुरू कर देंगे।