पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिहान की मदद के लिए आगे आई समिति

रिहान की मदद के लिए आगे आई समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला-चीका - आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे रिहान की मदद के लिए आखिरकार श्री वैष्णो देवी सेवा समिति ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने रिहान के घर जाकर खाने का राशन, कपड़े तथा इलाज के लिए कुछ नकदी परिजनों को दी। संस्था के प्रधान रमेश गोयल व उपप्रधान राजेश जैन ने कहा कि उन्होंने राशन में आटा, दाल, चावल, चीनी, नमक, घी, देशी घी, तेल, हल्दी, मिर्च, जीरा, सब्जियां एवं फल-फ्रूट के अतिरिक्त पीडि़त परिवार को 5100 रुपए नकद दिए। उन्होंने बताया कि वह समय-समय पर भी संस्था की ओर से पीडि़त परिवार को राशन मुहैया कराते रहेंगे। उन्होंने पीडि़त परिवार को सांत्वना दी और भविष्य में भी मदद करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, नानू राम, रमणीक गर्ग, गोलू सिंगला, शैली बंसल, मुकेश जैन, हैप्पी बंसल, दिनेश गोयल, गगन गोयल मौजूद थे।