पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका, मुरादें मांगी

संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेका, मुरादें मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कैथल
गुरुद्वारा नीम साहिब में अमावस्या के अवसर पर सैकडों संगतों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेक मन्नतें मांगी। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगतों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई। कोई बर्तनों की सेवा कर रहा था, तो कोई लंगर तैयार करवाने में हाथ बंटा रहा था। ज्यादातर संगतें गुरुद्वारा साहिब में बैठी कीर्तन का आनंद ले रही थी। रागियों ने शबद गायन किया।
संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप करती हुए पवित्र सरोवर में स्नान कर रही थी। इसके अलावा घरों अमावस्या पर लोगों ने पितरों की पूजा की।



अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया