पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष शालू जिंदल के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के लिए गुरुवार को सद्भावना संध्या का आयोजन किया गया। अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाने वाले बापू का स्मरण कर शहर वासियों ने उनके सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अंबाला रोड स्थित आरके एसडी कॉलेज में आयोजित सद्भावना सांध्य में वक्ताओं ने कहा कि हम उस महान राष्ट्र संत का स्मरण करने एकत्र हुए हैं, जिन्होंने पूरे विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया, रंगभेद समाप्ति के प्रेरणास्रोत बने और हम हिंदुस्तानियों को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि आज बापू के शहादत दिवस पर हमें मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रख्यात वैज्ञानिक अलबर्ट आइंसटाइन की वह उक्ति पढ़ी गई। जिसमें उन्होंने कहा था, आने वाली पीढिय़ां इस बात पर शायद ही यकीन करेंगी कि हाड़ मांस का बना हुआ कोई ऐसा व्यक्ति किसी समय इस पृथ्वी पर आया था।बच्चों ने पेश किए आकर्षक कार्यक्रम: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कृष्ण गांधी एमसी, जयदीप राणा, देवराम कसाण, मुकेश जैन, रुलदू राम प्रेमी, केहर सिंह राणा, काका राणा, रणबीर, रामपाल, कर्मबीर कश्यप, बिमला शर्मा, नाजर सिंह दयोरा, राजपाल, बलदेव, टेकचंद हाबड़ी, प्रकाश गुर्जर, सतनाम पंवार, सोनू पंवार, सुरेश कुमार, मनजीत सिंह पंवार मौजूद थे।