- Hindi News
- एक धड़ा चंडीगढ़ पहुंचा सीएम का आभार जताने, दूसरा धड़ा करता रहा शहर में प्रदर्शन
एक धड़ा चंडीगढ़ पहुंचा सीएम का आभार जताने, दूसरा धड़ा करता रहा शहर में प्रदर्शन
कैथल - आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन का एक खेमा सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करता रहा तो दूसरा आंगनवाड़ी वर्कर्स का वेतन बढ़ाने के लिए सीएम का आभार जताने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गया। इस बार भी शकुंतला और संतरों फिर आमने सामने रहीं। प्रदर्शन का नेतृत्व शकुंतला कर रही थी तो संतरो सीएम का शुक्रिया अदा करती रही। गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स, आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स, बाल सेविकाओं, जवाहर पार्क में एकत्रित हो कर आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव शकुंतला के नेतृत्व में प्रदर्शन करते रहे। सभी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुए लघु सचिवालय पहुंची। उन्होंने लघु सचिवालय में अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी के माध्यम से सीएम को सौंपा। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स जिलाध्यक्ष रामबतेरी ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को दो माह से मेहनताना नहीं मिला। मौके पर आशा वर्कर्स जिला अध्यक्ष मनीषा, वन विभाग कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सरदारा राम, नरेश, संतोष, गुड्डी, शांति, कांता, शशि, रूचि, अनिता, जगबंती, व जय प्रकाश शास्त्री उपस्थित थे।
शकुंतला और संतरो फिर आमने-सामने