पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली सप्लाई बंद करने के विरोध में जाम लगाया

बिजली सप्लाई बंद करने के विरोध में जाम लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल - खुराना रोड बाईपास पर लक्ष्मी विहार कॉलोनी की महिलाओं ने बिजली सप्लाई बंद करने के विरोध में खुराना रोड बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आधा घंटा बाद जाम खुलवा दिया।
महिलाओं की मांग थी कि बिजली बोर्ड के एसई एससी बंसल मौके पर आकर उन्हें नियमित बिजली देने के साथ उनके घरों के आगे से निकाली जा रही तारें न लगाने का आश्वासन दें। सिटी थाने के इंस्पेक्टर करतार सिंह ने मौके पर आकर महिलाओं से बातचीत की। जाम के कारण बसों का रूट बदल दिया गया, लेकिन दूसरे वाहन जाम में फंसे रहे। खुराना रोड पर आगे दूसरे घरों को सप्लाई देने के लिए बिजली विभाग तारे बिछा रहा था। जिस कारण इस इलाके की बिजली बंद कर दी गई। जब लंबे समय तक सप्लाई शुरू नहीं की गई तो लोगों ने एसई बंसल से मुलाकात की। काम को बीच में बंद कर लोगों की बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए लाइनमैन रामेश्वर को भेजा गया।



जाम के दौरान वाहन चालकों को आगे जाने से रोकतीं महिलाएं।