पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर लिफ्टिंग मुकाबलों में करनाल के नीरज ने गोल्ड पर कब्जा जमाया

पावर लिफ्टिंग मुकाबलों में करनाल के नीरज ने गोल्ड पर कब्जा जमाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुहला चीका
डीएवी कालेज चीका में तीन दिवसीय केयू इंटर कालेज प्रतियोगिता के दूसरे दिन पावर लिफ्टिंग मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा व दमखम का प्रदर्शन किया। कालेज के प्रिंसिपल आर एल ढांडा ने बताया कि इस चैम्पियन शिप में गुरु नानक खालसा कालेज यमुनानगर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता बेंच पै्रस, फुल स्केट व डेड लिफ्ट के लिए अलग अलग केटेगरी बनाई गई थी।
कॉलेज कोच सतनाम सिंह ने बताया कि पावर लिफ्टिंग मुकाबलों में 59 किलोग्राम वर्ग में गुरुनानक खालसा कालेज करनाल के सचिन ने गोल्ड, 66 किलो में करनाल के ही नवीन, 74 किलो में आई वी कालेज के छात्र अमित शर्मा, 83 किलोग्राम में गुरुनानक खालसा कालेज यमुनानगर के संदीप कुमार, 93 किलो में डीएवी कालेज संडोरा के अजीत सिंह, 105 किलो वर्ग में विनोद कुमार करनाल, 120 किलो में गुरुनानक कालेज यमुनानगर के प्रदीप कुमार तथा 120 किलोग्राम से अधिक वर्ग में गुरुनानक खालसा कालेज करनाल के नीरज ने गोल्ड पर कब्जा किया है। प्रिंसिपल आर एल ढांडा ने कहा कि इस अवसर पर बी के शर्मा, के के सूद, हंसराज, सुखचैन सिंह, जंगी राम, सुशील कुमार, कोच सतनाम सिंह मौजूद थे।



गुहला चीका - डीएवी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में पावर लिफ्टिंग में अपने दम दिखाते खिलाड़ी।

डीएवी कॉलेज में दूसरे दिन हुए पावर लिफ्टिंग मुकाबले