पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पैट द्वितीय चरण में 260 खिलाड़ी पास

स्पैट द्वितीय चरण में 260 खिलाड़ी पास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
स्पैट 2014 द्वितीय चरण ट्रायल में जिले के 260 खिलाड़ी पास किया है। सबसे ज्यादा डबवाली खंड के 79 व सबसे कम बड़ागुढ़ा व ओढ़ां खंड के 14 14 खिलाडिय़ों ने पास किया। स्पैट पास खिलाड़ी हिसार में 1 फरवरी से शुरू होने वाले तृतीय व अंतिम चरण के ट्रायल में भाग लेंगे। खंड स्तर पर 3 दिसंबर से 16 दिसंबर तक द्वितीय चरण के ट्रायल लिए थे। 2202 खिलाडिय़ों ने स्पैट द्वितीय चरण में ट्रायल दिए थे। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने बताया कि द्वितीय चरण में 260 खिलाड़ी पास कर पाए हैं। खिलाड़ी को प्रमाण पत्र स्कूल से लेकर फोटो प्रिंसीपल से सत्यापित करवाकर देनी होगी।



किस खंड में कितने पास हुए खिलाड़ी

खंड द्वितीय चरण का ट्रायल दिया पास हुए

सिरसा 236 33

डबवाली 1125 79

चौपटा 539 59

ओढ़ां 304 14

रानियां 320 29

बड़ागुढ़ा 324 14

ऐलनाबाद 336 32