- Hindi News
- सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में एबी पॉजीटिव ब्लड खत्म
सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में एबी पॉजीटिव ब्लड खत्म
ब्लड की जरूरत पडऩे पर जा सकती है किसी मरीज की जान
भास्कर न्यूज - सिरसा
अस्पताल के ब्लड बैंक में अब एबी पॉजीटिव ग्रुप का ब्लड खत्म हो गया है। अगर किसी एक्सीडेंट या आपात स्थिति में किसी मरीज को एबी पॉजीटिव ग्रुप के ब्लड की
जरूरत पड़ती है तो मामला गंभीर हो सकता है।
ऐसी स्थिति में सिविल अस्पताल प्रशासन ने एबी पॉजीटिव ग्रुप के लोगों को ब्लड डोनेट करने की अपील की है ताकि किसी भी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सके। अभी आगामी दिनों में कहीं भी ब्लड डोनेशन कैंप लगने का
भी कार्यक्रम नहीं है जिससे अब इस ग्रुप के लिए जिलावासियों को आगे आना होगा।