पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्रमजीत सिंह अमेरिका में प्रस्तुत करेंगे शोधकार्य

विक्रमजीत सिंह अमेरिका में प्रस्तुत करेंगे शोधकार्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। जेसीडी फार्मेसी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विक्रमजीत सिंह अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डालस शहर में होने वाली अमेरिकन केमिकल सोसायटी की 247वीं सभा में अपना शोधकार्य प्रस्तुत करेंगे। जेसीडी फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय लाठर ने बताया कि डालस शहर में16 मार्च से पांच दिवसीय डॉ. विक्रमजीत सिंह को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा अनुदान प्रदान किया जा रहा है। डॉ. लाठर ने कहा कि डॉ. सिंह जैसे कर्मठ व्यक्तित्व के परिणामस्वरूप हमारा कॉलेज अनुसंधान का एक केंद्र बनता जा रहा है, जो कि हमारे ही नहीं अपितु संपूर्ण सिरसा वासियों के लिए खुशी का विषय है। अपने इस शोधकार्य के बारे में बताते हुए डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि वे मधुमेह रोग के इलाज के लिए खोजे गए कुछ नए अणुओं का ब्यौरा देंगे।