पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलन प्रीत को मिला ‘भीम अवार्ड’

मिलन प्रीत को मिला ‘भीम अवार्ड’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके शाह सतनाम शिक्षण संस्थान की रोलर स्केटिंग खिलाड़ी मिलन प्रीत इंसां को ‘भीम अवार्ड’ से सम्मानित किया। राज्य सरकार द्वारा अवार्ड के साथ पांच लाख रुपए ईनाम के तौर पर मिलन प्रीत को दिए गए। इससे पूर्व संस्थान की खिलाड़ी यशदीप इंसां को भी भीम अवार्ड पिछले वर्ष दिया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा भीम अवार्ड पाने वाले जिला की दोनों खिलाड़ी ही शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की हैं।
मिलन प्रीत इंसां सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र के गांव नकौड़ा निवासी डॉ. हरभजन सिंह इंसां व भूपेंद्र कौर इंसां की बेटी हैं। प्रीत ने बताया जब मैं शाह सतनाम सिंह गल्र्स स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। तब स्कूल में दूसरों को स्केटिंग खेलते देखा। तभी मेरे मन में स्केटिंग खेलने की इच्छा हुई। भास्कर संवादाता से बातचीत में मिलन प्रीत ने बताया कि वर्ष 2001 में स्केटिंग खेलना शुरू किया। उन्होंने बताया कि मेरा सपना देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आना हैं। रोलर स्केटिंग हॉकी के एशिया कप की विजेता टीम में गोल्ड जीतने वाली मिलन प्रीत इंसां का लक्ष्य इस खेल में विश्व स्तर पर गोल्ड जीतना है। मिलन प्रीत ने सफलता का श्रेय संत गुरमीत राम रहीम को दिया है।
वर्ष 2006 में चिल्ली में आयोजित 8वें वुमन वल्र्ड कप मुकाबले में भारतीय टीम ने भागीदारी की, जिसमें 6 खिलाड़ी शाह सतनाम शिक्षण संस्थान के थे। वर्ष 2008 में जापान में आयोजित 9वीं वुमन वल्र्ड कप में टीम ने भाग लिया। वर्ष 2010 में चीन में आयोजित 13वीं एशियन रोलर हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय टीम फिर विजेता बनी।