पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के कई इलाकों में पूरी रात नहीं आई बिजली

शहर के कई इलाकों में पूरी रात नहीं आई बिजली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
अनेक यूनियनों की हड़ताल का दूसरे दिन खासा प्रभाव रहा। इससे सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को झेलना पड़ा। वहीं पहली बरसात के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। बरसात के कारण इंसुलेटर में माशचर्र आने के बाद शार्ट सर्किट और ट्रिपिंग के कारण पूरे शहर में बिजली व्यवस्था बंद रही। पर्याप्त कर्मचारी न होने के कारण खुद बिजली अधिकारियों को भागदौड़ करनी पड़ी। कई हिस्सों में तो नौ घंटे तक बिजली ठप रही।
रानियां रोड, गांधी कॉलोनी, गोशाला फीडर, सब्जी मंडी, इंड्रस्ट्रियल एरिया, बाजीगर बस्ती, हिसार रोड और प्रीत नगर रात से ही बंद रहे। इन क्षेत्रों में रात साढ़े 11 बजे के बाद बिजली गुल रही और सुबह आठ बजे आई। एचवीपीएन के मेला ग्राउंड सब स्टेशन पर बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण डेरा रोड, कल्याण नगर, पीर बस्ती का एरिया बंद रहा। बिजली की आंख मिचौली पूरा दिन चलती रही। इस समस्या से निपटने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम और दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने बारी बारी से फीडर चलाए। बेगू रोड पर तो यह हालत थी कुछ घंटे सड़क के बांई तरफ दुकानों में बिजली की आपूर्ति बहाल होती तो कभी दांई तरफ। एसके स्टील फेब्रिकेटर के मालिक सुरेंद्र सोनी ने बताया कि रात से ही बिजली आपूर्ति बंद है। सुनील, रविंद्र, अजय, विक्रम ने बताया कि रात दो बजे बिजली गुल हो गई और सुबह 11 बजे आई।