- Hindi News
- बारिश होती रही और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में छात्र रिहर्सल करते रहे
बारिश होती रही और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में छात्र रिहर्सल करते रहे
भास्कर न्यूज - सिरसा
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर टीमों ने रिहर्सल की। स्टेडियम में सुबह 11 बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच भी विद्यार्थी रिहर्सल करते रहे। इसके बाद आई एकाएक तेज बारिश से विद्यार्थियों को बीच में भागना पड़ा। उस समय राजकीय गल्र्स स्कूल की छात्राएं साडे देश दी हो गई बल्ले बल्ले गीत पर गिद्दा पेश कर रही थी। इससे पहले बूंदाबांदी के बीच पुलिस की टुकड़ी, गल्र्स गाइड की टुकड़ी, एनसीसी व स्काउट की टुकड़ी ने परेड की। रिहर्सल को एसडीएम संतलाल पचार, डीईओ कुमकुम ग्रोवर, डीपीआरओ सतीश मेहरा, उपजिला शिक्षा अधिकारी उषा किरण, डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने सभी रिहर्सल की रिहर्सल देखी। गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर हेलन केलर दृष्टि बाधित स्कूल ने नंबर वन हरियाणा गीत पर ग्रुप सांग, राजकीय गल्र्स स्कूल की छात्राओं ने साडे देश दी हो गई बल्ले बल्ले गीत पर गिद्दा, नेजाडेला कलां व न्यू सतलुज स्कूल की टीम ने प्रे फॉर इंडिया गीत पर कोरियोग्राफी, डिंग डाइट के छात्र अध्यापकों ने राजस्थानी गीत ढोल नगाड़ा बाजे रे, महाराजा अग्रसेन स्कूल की टीम ने राधा कृष्ण बृज पर बृज डांस, दा सिरसा स्कूल ने तुम समय की रेत पर छोड़ते चलो निशान पर एक्शन सांग, शाह सतनाम सिंह स्कूल की टीम ने नचदे टप दे खुशी मनादें बन बन टोलियां व डीएवी स्कूल की टीम ने राष्ट्रीय गान की रिहर्सल पेश की।