दो दिन से बिजली गुल, नहीं आए कर्मचारी
दो घंटे बाद आई बिजली
मंगलवार रात्रि को शहर व गांवों में बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने से लोगों ने सोचा की शायद यह हड़तालियों की शरारत है और अब हड़ताल रहने तक इस समस्या का सामना करना पड़ेगा। लेकिन करीब दो घंटे बाद बिजली की सप्लाई शुरू हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को सुबह से दोपहर तक कई बार बिजली कट हुई लेकिन ये सारे कट बारिश में किसी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए लगाए गए थे।