- Hindi News
- दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - सिरसा
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान सरबत सिंह पूनिया व अन्य कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में तालमेल कमेटी ने बुधवार को डिपो में प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता मदल लाल खोथ व सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा ने की। सोहन सिंह रंधावा ने कहा कि कुछ नेताओं व सरकार से हुए समझौते ने कर्मचारियों व जनता के साथ धोखा है। क्योंकि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया गया, इससे कर्मचारियों को जनवरी 2014 से ही एसीपी व वेतन बढ़ोत्तरी देने का वायदा किया है। जबकि एसपीएल चालक परिचालक पहले ही उच्च न्यायालय से केस प्रतिनियुक्ति के समय से ही लाभ लेने का केस जीत चुके हैं। 3519 परमिट रद करने का कोई सरकार ने आश्वासन नहीं दिया। समझौते से कर्मचारियों में रोष है। धरने को अध्यापक संघ, मैकेनिकल वर्करज यूनियन, पावर कार्पोरेशन, सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने भी संबोधित किया। सिविल अस्पताल में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और कामकाज बंद रखा।
आईटीआई में भी प्रदर्शन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभी तकनीकी कर्मचारी, अनुबंधित अनुदेशक लिपिक वर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने आईटीआई में प्रदर्शन किया। बुधवार भी सीडीएलयू में रेगुलर कर्मचारी और आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। बिजली निगम में भी हड़ताल कर्मचारियों की संख्या बढ़ गई। 21 जनवरी को रेगुलर 971 कर्मचारियों में से 749 कर्मचारी हड़ताल पर थे। इसी प्रकार से आउटसोर्सिंग के 690 में से 648 कर्मचारी हड़ताल पर थे। लेकिन 22 जनवरी को 780 रेगुलर कर्मचारी और 667 आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर थे। यह आंकड़ा निगम की रिपोर्ट के अनुसार है।