पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तंवर व चौटाला के घर रोशन, बाकी अंधेरे में

तंवर व चौटाला के घर रोशन, बाकी अंधेरे में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनमीत सिंह थिंद - सिरसा
बिजली निगम भी बिजली सप्लाई में गोलमाल करता रहा। राजनीति के धुरंधरों को कोठियां में बिजली ने पलक भी नहीं झपकी। लेकिन निर्दलीय विधायक गोपाला कांडा के महल में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। वहीं आम जनता को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। अग्रसेन कालोनी, ए ब्लॉक और सूरतगढिय़ा बाजार में बिजली ही नहीं आई। सेक्टर 20 में सांसद अशोक तंवर की कोठी नंबर एक में रिहायश है और ७ नंबर में कार्यालय है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 133 केवी सब स्टेशन से हुडा फीडर से सप्लाई होती है। हुडा वासियों को पूरा दिन बिजली की कोई परेशानी नहीं रही।
बरनाला रोड पर चौटाला हाउस ((पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का घर)) हरियाणा योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत सिंह की कोठी पास पास है। इन्हें भी हाउसिंग बोर्ड स्थित 133 केवी सब स्टेशन से हिसार फीडर से सप्लाई होती है। इन क्षेत्रों में बिजली की कोई दिक्कत नहीं रही। बाजारों में भी सप्लाई बढिय़ा रही। चौक के दूसरी तरफ सीएम के मीडिया एडवाइजर डॉ. केवी सिंह की कोठी है। वहां पर भी बिजली की कोई समस्या नहीं रही। शहर के रानियां रोड पर निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा का महल है। महल के साथ ही बाबा तारा की कुटिया है। इस क्षेत्र में सांसद आवास और चौटाला हाऊस की तरह बिजली सुचारू रूप से नहीं चली। इसे रामनगरिया स्थित 133 केवी पावर हाऊस से सप्लाई होती है। श्री तारा बाबा नेत्रालय एवम रिसर्च सेंटर के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे तक बिजली थी। इसके बाद एक घंटे के लिए कट लगा। फिर सवा दस बजे बिजली गुल हो गई। एक घंटे बाद आई। लेकिन फिर 15 से 20 मिनट के लिए बिजली बाधित हो गई। ऐसे में दिन में थोड़े बहुत कट लगते रहे।